बोलबा रौतिया समाज 21 वार्षिक सम्मेलन 2018

बोलबा | प्रखंड मुख्यालय स्थित एसएस हाई स्कूल मैदान में अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद की ओर से महासम्मेलन की शुरुआत हुई। पाकरबहार और सुगाडोंगर के पाहनों ने भूमि पूजन कर इसकी शुरुआत की। प्रमुख सुरजन बड़ाईक ने शहीद बख्तर साय और मुंडल सिंह के चित्रों पर माल्यार्पण किया। बालक हॉकी में पहले दिन तिलईजारा ने टकबा को 1-0 से, बालक वर्ग के फुटबॉल मैच में पालेमुंडा ने बुंबुल्डा को एक शून्य से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। बालक हॉकी में 28, बालिका हॉकी में छह और बालक फुटबॉल प्रतियोगिता में आठ टीमों ने निबंधन कराया है। प्रखंड सचिव दिलीप सिंह ने बताया कि 29 दिसंबर को प्रभातफेरी, खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। दोपहर में ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, विधायक विमला प्रधान शामिल होंगे। आयोजन में रामप्रसाद सिंह, धनेश सिंह, देवकुमार सिंह, रामरतन सिंह, बिरसू सिंह, जहुरन सिंह, कमला देवी, कलावती देवी, नरोत्तमा देवी आदि सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

Comments

Popular posts from this blog

बख्तर साय और मुंडल सिंह की वीरगाथा

Bakhtar say and mundal Singh information

बख्तर साय और मुंडल सिंह का जीवन